Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

यूपी के 38 जिलों में आंधी-पानी से करीब 42 की मौत, मृतक आश्रितों को चार-चार लाख रुपये देने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 11 May 2020
IMG_20200511_113438
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया: यूपी के 38 जिलों में रविवार को तेज आंधी के साथ बरसात हुई। इस दौरान 42 लोगों की मौत हो गई। राहत आयुक्त कार्यालय में 38 लोगों की मौत का ब्योरा मिल गया है। शेष के आने का इंतजार है। राहत आयुक्त संजय गोयल ने जिलाधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतक आश्रित के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता जल्द दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी मांगी है।

IMG 20200511 113438

राहत आयुक्त ने बताया कि रविवार की शाम को प्रदेश के 38 जिलों में आंधी, तूफान आने के साथ बारिश हुई है। इससे फतेहपुर में एक, बलिया दो, बुलंदशहर एक, कासगंज चार मरे व चार घायल हुए हैं। चित्रकूट में दो की मौत हुई व दो घायल हैं। पीलीभीत एक की मौत एक घायल, सीतापुर में तीन की मौतें हुई हैं। मिर्जापुर एक की मौत एक घायल, लखनऊ एक की मौत, इटावा में 3 की मौत और 3 घायल, बाराबंकी में दो घायल हुए हैं। कन्नौज दो, हरदोई दो, बदायूं तीन, अमेठी एक, अलीगढ़ में एक की मौत हुई है। इसके अलावा सहारनपुर में दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, एटा, हाथरस, कासंगज, इटावा, जालौन, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, अमेठी, कन्नौज, अलीगढ़, मऊ, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, चित्रकूट, पीलीभीत, बलिया, फतेहपुर, बदायूं, हरदोई में आंधी, तूफान व बारिश की रिपोर्ट मिली है।

Post navigation

Previous: मदर्स डे पर सोशल मीडिया पर कुछ यूं दिखा मां के लिए प्यार
Next: Uttar Pradesh : आंधी तूफान से बिजली का खम्बा गिरने से महिला की मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.