Etawah News: वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

Picsart_26-05-13_06-19-56-150

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा : जनपद के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

IMG 20260512 WA0145

पुलिस के अनुसार मोहल्ला कोठी केस्त निवासी अकेला पुत्र अरविंद पर करीब 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार रात पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार अकेला को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, तभी उसकी बाइक फिसलकर गिर गई।

IMG 20260512 WA0146

बताया गया कि खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी के बेहद करीब से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ आयुषी सिंह, थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए।

सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि आरोपी बलवा के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में

जुटी हुई है।

Trending News