Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News :सरकार से वार्ता सफल होने के बाद राजस्व कर्मचारी हड़ताल से लौटे, प्रखंडों में फिर शुरू हुआ कामकाज

जनवाद टाइम्स इटावा 12 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-11 at 6.56.07 PM
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर/ वैशाली।

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हल्कों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सरकार के साथ वार्ता सफल होने के बाद हड़ताल समाप्त कर सोमवार को वापस काम पर लौट आए। हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारी अपने-अपने पूर्व निर्धारित हल्कों में बैठकर दैनिक कार्यों का निष्पादन करने लगे।

सोमवार 11 मई को प्रखंड के छह राजस्व कर्मचारी अमित कुमार रंजन, प्रिय भरत कुमार, बलवीर कुमार, सूरज कुमार, प्रिय रंजन कुमार एवं मुजाजिर हुसैन अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित हुए और नियमित कार्य शुरू किया।

इस संबंध में वरिष्ठ राजस्व कर्मचारी अमित कुमार रंजन ने बताया कि सरकार के साथ 17 सूत्री मांगों पर वार्ता हुई, जिसमें कई मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल से हड़ताल पर जाने के कारण जिन राजस्व कर्मचारियों को निलंबित किया गया था, उनका निलंबन वापस लेने का निर्देश जारी किया गया है।

साथ ही हड़ताल अवधि की सेवा को नियमित करते हुए उसे उपार्जित अवकाश के रूप में स्वीकृत करने तथा आवश्यकता पड़ने पर अग्रिम उपार्जित अवकाश देने का भी निर्णय लिया गया है। विभाग द्वारा सात कार्य दिवस के भीतर कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा जून 2027 से स्थानांतरण लागू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 10 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर प्रोन्नति देने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं राजस्व कर्मचारियों का पदनाम बदलकर “सहायक राजस्व अधिकारी” करने का प्रस्ताव भी सक्षम पदाधिकारी को भेजा जाएगा।

इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को क्षेत्र भ्रमण हेतु प्रतिमाह ₹1000 परिभ्रमण भत्ता तथा ऑनलाइन कार्यों के लिए ₹400 इंटरनेट भत्ता देने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा। पंचायत स्तर पर प्रिंटर, कागज, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही ग्रेड वेतन को लेवल-2 से बढ़ाकर लेवल-5 करने संबंधी प्रस्ताव भी सरकार को भेजा जाएगा।

राजस्व कर्मचारियों ने सरकार द्वारा मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने की बात कही।

Post navigation

Previous: Bihar News : जनसुनवाई में 60 मामलों की सुनवाई, ‘सहयोग शिविर’ को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
Next: Etawah News: वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.