Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जहांगीरगंज BRC में बीईओ पर गंभीर आरोप, MDM गड़बड़ी और सेवा अभिलेख कूटरचना की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज

जनवाद टाइम्स 8 February 2026
IMG-20260207-WA0002
Share News
       

अम्बेडकरनगर/आलापुर। विकास खंड जहांगीरगंज स्थित बीआरसी कार्यालय इन दिनों गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) संतोष पांडेय के खिलाफ वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40017826003806 दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता पी.के., निवासी ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार, ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी लगभग तीन वर्षों से एक ही ब्लॉक में तैनात हैं, जो स्थानांतरण नीति के विपरीत बताया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि लंबी तैनाती के कारण कार्यप्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आरोपों के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय नरियांव में मध्यान्ह भोजन (MDM) योजना में कथित गड़बड़ी के मामले को दबाने का प्रयास किया गया और उच्चाधिकारियों को भ्रामक रिपोर्ट भेजी गई। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सेवा अभिलेखों में कूटरचना के भी आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि एक ही अवधि में दो विद्यालयों से संबद्धता दर्शाकर पद, वेतन और हस्ताक्षर से जुड़े तथ्यों में विसंगति की गई।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि जांच प्रक्रिया के दौरान एकतरफा सुनवाई होती है और शिकायतकर्ताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। प्रकरण में निष्पक्ष जांच, जांच अवधि के दौरान संबंधित अधिकारी को हटाने तथा एमडीएम व सेवा अभिलेखों की अलग-अलग जांच की मांग की गई है।
अब देखना होगा कि जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज इस शिकायत पर शासन स्तर से क्या कार्रवाई होती है।

Post navigation

Previous: Agra News : भदावर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज बाह में सात दिवसीय NSS शिविर, स्वयंसेवकों ने योग और क्विज़ के जरिए बढ़ाई जागरूकता
Next: वैशाली के अजमतपुर में छापेमारी: 150 लीटर अवैध देशी शराब और स्कूटी जब्त, तस्कर फरार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026
20260418_165618
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
IMG-20260417-WA0151
  • Etawah

Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
  • Etawah

इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
  • इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश
  • Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.