Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली के अजमतपुर में छापेमारी: 150 लीटर अवैध देशी शराब और स्कूटी जब्त, तस्कर फरार

जनवाद टाइम्स 8 February 2026
वैशाली के अजमतपुर में छापेमारी: 150 लीटर अवैध देशी शराब और स्कूटी जब्त, तस्कर फरार
Share News
       

Bihar News । बरांटी/वैशाली। बराटी थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 150 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक स्कूटी जब्त की है। कार्रवाई रात्रि गश्ती के दौरान की गई, जिसमें बराटी थाना पुलिस और जिला एलटीएफ टीम शामिल थी।

वैशाली के अजमतपुर में छापेमारी: 150 लीटर अवैध देशी शराब और स्कूटी जब्त, तस्कर फरार

थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एसआई राजीव राज एवं जिला एलटीएफ टीम गश्ती पर थी, तभी अजमतपुर ग्राम के पास एक स्कूटी सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक तेज गति से भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा किया, परंतु स्कूटी सवार अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जब्त स्कूटी की तलाशी लेने पर तीन बोरों में कुल करीब 150 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और स्कूटी को कब्जे में लेकर थाना लाया।

इस मामले में स्कूटी मालिक के विरुद्ध शराब के अवैध परिवहन और बिक्री के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना कांड संख्या 70/26 के तहत केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसआई अवधेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Post navigation

Previous: जहांगीरगंज BRC में बीईओ पर गंभीर आरोप, MDM गड़बड़ी और सेवा अभिलेख कूटरचना की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज
Next: पटना विश्वविद्यालय: काउंसलर सुधांशु राठौर ने विज्ञान संकाय में लगवाए 5 वॉटर कूलर, छात्रों से किया वादा पूरा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.