Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : भदावर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज बाह में सात दिवसीय NSS शिविर, स्वयंसेवकों ने योग और क्विज़ के जरिए बढ़ाई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 8 February 2026
Screenshot_20260208_163547_Chrome
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र

भदावर विद्या मंदिर (पी.जी.) कॉलेज बाह द्वारा आयोजित एनएसएस सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता, सामान्य ज्ञान क्विज़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने समाज को जागरूक करने का संदेश दिया

भदावर विद्या मंदिर (पी.जी.) कॉलेज बाह की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ ऊर्जा, उत्साह और अनुशासन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय यादव द्वारा किया गया।

दूसरे दिन की थीम “स्वस्थ शरीर और जागरूक नागरिक” रही। शिविर की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे योगाभ्यास से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुज कुमार के मार्गदर्शन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योग से एकाग्रता बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

इस अवसर पर डॉ. राहुल पचौरी ने स्वयंसेवकों को सात्विक एवं संतुलित खानपान के लाभों के बारे में जानकारी दी। जलपान के उपरांत दोपहर सत्र में सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक जागरूकता क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण एवं भारत के गौरवशाली इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

Screenshot 20260208 163547 Chrome

दिवस का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत, समूह गान एवं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आधारित प्रभावशाली लघु नाटिका ने ग्रामीणों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की ग्रामीणों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Post navigation

Previous: Agra News : भदावर विद्या मंदिर पी.जी. कॉलेज बाह (आगरा) की NSS इकाई द्वारा प्राथमिक विद्यालय बाह देहात में विशेष शिविर का शुभारंभ
Next: जहांगीरगंज BRC में बीईओ पर गंभीर आरोप, MDM गड़बड़ी और सेवा अभिलेख कूटरचना की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.