मेरठ न्यूज: अनलॉक के दौरान भी पैदल गस्त लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक

IMG-20210628-WA0059
Share News

संवाददाता: रेनू

सरकार के आदेशानुसारमेरठ जिले में अनलॉक होने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को समपूर्ण सफल बनाने के लिए। मेरठ जिले में शाम होते ही अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त लगाते हुए, सभी प्रभारी निरीक्षक व उनकी सहयोगी पुलिस टीम के साथ प्रशासन द्वारा गश्त लगाने का मुख्य कारण है कि बहुत लोगों ने अनलॉक होने के बाद भी सोशल डिसटेसिंग, मास्क,सेनेटाईजर इन सभी का इस्तेमाल न करके नियमों की धज्जियाँ उड़ा रखीं है। बाजारों को समय से बंद करें इसीलिए गस्त के माध्यम से जनता को अपील की गई हैं कि कोविड -19 को लेकर आप लोग एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखे। और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। ताकि इस कोविड – 19 जैसी महामारी की चैन को हमेशा के लिए तोड़ा जा सके। और इस भयंकर महामारी को हराया जा सके। इस महामारी से कोई भी व्यक्ति ग्रसित ना हो जाए। सरकार द्वारा लगाए गए रात 9:00 बजे के कर्फ्यू का असर पूरे मेरठ में दिखाई दिया। पुलिस द्वारा बिना वजह सड़को पर घूम रहे व बिना किसी वजह गाड़ी लेकर चलने वाले लोगों को सख्ती दिखाते हुए हिदायत भी दी गई कि सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन किया जाए। और बिना काम के सड़को पर ना निकले। पुलिस टीम द्वारा यह भी कहा गया कि जो भी कोविड- 19 के नियमों का उलंघन करता पकड़ा गया। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसको किसी भी रूप में बक्शा नहीं जायेगा।

Trending News