Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज़ : तालाब में डूबने से मासूम की मौत ,घर में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स 31 January 2021
IMG-20210131-WA0053
Share News
       

संवाददाता : आशुतोष तिवारी

दरवाजे पर खेल रहा मासूम अचानक खेलते खेलते तालाब मे डूब गया जिससे मासूम की मौत हो गई काफी खोजबीन के बाद उसकी लाश तालाब में पाई गई मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ऊसी पुर गांव निवासी राजू यादव दिल्ली में ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। और उसके बीवी बच्चे गांव में रहते हैं। रविवार को अपराहन 3:00 बजे राजू की पत्नी बेटी का दवा लेने चली गई थी। और राजू का 2 वर्षीय पुत्र निखिल यादव बच्चों के साथ घर पर था। वह दरवाजे पर खेल रहा था। खेलते खेलते अचानक घर के पास स्थित तालाब के पास पहुंच गया। और जैसे ही मासूम तालाब के किनारे पहुंचा की अचानक पैर फिसलने से वह मुंह के बल पानी के गिर गया और तालाब में डूबने से निखिल की मौत हो गई।

उसकी मां दवा लेकर वापस आई तो मासूम बच्चे को ना देखने पर वह परिजनों से पूछताछ करने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी निखिल के न मिलने पर वह हैरान परेशान होने लगी। और स्वजन मासूम की खोज बीन में निकल पड़े। काफी खोजबीन के बाद परिजन तालाब के किनारे पहुंचे तो निखिल पानी में डूबा पड़ा था। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक मासूम की मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और परिजनोंका रो रो कर बुरा हाल हो गया। खास बात यह है कि राजू यादव के 5 बच्चे थे दो बेटा और तीन बेटी जिसमें निखिल सबसे छोटा बेटा था। अचानक छोटे बेटे की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

Post navigation

Previous: Agra News: युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे नदीम नूर ने अपने सैकड़ों साथियों सहित थामा आम आदमी पार्टी का दामन
Next: Ambedkar Nagar : समाजवादी पार्टी के विधानसभा बैठकों की तिथि घोषित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.