मंटू राय संवाददाता
अररिया नगर थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में डीएसपी पुष्कर कुमार के निर्देश पर अररिया के एक होटल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 महिला एवं 5 पुरूष को रंगे हाथ गिरफ्तार किया आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व में अररिया के बस स्टैंड में ही एक होटल में पुलिस द्वारा छापामारी की गई थी जिसमें पुलिस नाकाम रही थी उसके बाद पुलिस पर ही सवाल खड़े होने लगे थे लेकिन अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने धैर्य से काम लेते हुए अपनी सफलता के माध्यम से सभी सवाल का जवाब दे दिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार के सूचना तंत्र लगातार अररिया के होटलो पर निगाहें बनाए हुए थे जैसे ही एसडीपीओ पुष्कर कुमार को और अररिया के बस स्टैंड स्थित एक होटल में अवैध देह व्यवहार की पुख्ता सूचना मिली तत्काल उन्होंने आर्य नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को तुरंत छापामारी करने के निर्देश दिया थानाध्यक्ष कुमार द्वारा तत्काल छापामारी की गई इस छापामारी में नगर सुनील कुमार नेतृत्व में एएसआई मो,शाहिद खान महिला सिपाही नंदनी कुमारी, सरिका कुमारी, निशा कुमारी व पुलिस के कई जवान शामिल थे नगर थाना पुलिस द्वारा सफल छापामारी करते हुए 6 महिला 5 पुरूष को होटल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया यह अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई है