Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाशों द्वारा की गयी चोरी का सफल अनावरण।

जनवाद टाइम्स 23 April 2021
IMG-20210423-WA0042
Share News
       

संवादाता: रेनू

मेरठ जिले में 16 अप्रैल को सरस्वती लोक कालोनी में अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना ब्रहमपुरी मेरठ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी जिसके द्वारा अथक प्रयास से दिनांक 22 अप्रैल को उक्त घटना की वारदात को अंजाम देने वाले 02 बदमाशों को सेक्टर-2 माधवपुरम बालिका इण्टर कालेज के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान समय करीब 06:40 बजे गिरफ्तार किया गया । कब्जे से चोरी किये गये सोने के आभूषण तथा धनराशि एवं अवैध असलाह व कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किये गये । थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की मुकदमा वादी एवं थाना क्षेत्र के निवासियों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की। घटना का संक्षिप्त विवरण 16 अप्रैल को सरस्वती लोक कालोनी में निवास करने वाले श्रीराम गुप्ता मय परिवार के समय करीब 12:00 बजे डाक्टर के यहाँ दवा लेने गये थे जो 01:15 बजे पर वापस आये तो घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था तथा घर से सोने व चाँदी के आभूषण तथा नगदी व आर्टिफिसियल आभूषण गायब थे । किन्ही अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी थी,जिसके सम्बन्ध में पीडित श्री राम गुप्ता पुत्र श्री राम प्रकाश गुप्ता निवासी सरस्वती लोक थाना ब्रहमपुरी मेरठ द्वारा थाना ब्रहमपुरी पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था ।

Meerut News: Successful unveiling of theft by unknown miscreants by Police Station Brahmapuri.

उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 22 अप्रैल को घटना में शामिल 02 बदमाशों को उक्त घटना में चोरी किये गये सोने के आभूषण जिनकी कीमत करीब 3.5 लाख रुपये व आर्टिफिसयल ज्वैलरी एवं कुल 1 लाख 75 हजार रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल पल्सर तथा अवैध असलाह तथा जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः शाहरुख पुत्र मोबीन निवासी आशियाना कालोनी फलेआम हास्पिटल के पीछे थाना लिसाडी गेट मेरठ एंव पूर्व पता समर गार्डन आयशा मस्जिद स्कूल वाली गली थाना लिसाडी गेट मेरठ, विनय कुमार उर्फ रिंकू पुत्र गंगाशरण नि0 ग्राम बिजोली थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
बरामदगी का विवरणः सोने के आभूषण- ( सोने की चैन वजन करीब 26 ग्राम, एक कंठी सोने की वजन करीब 10 ग्राम,4 अगूँठी सोने की वजन करीब 21 ग्राम,एक जोडी कानों की बाली वजन करीब 4 ग्राम,) कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये, 1 लाख 75 हजार रुपये नगद, आर्टिफिसियल ज्वैलरी,, घटना मे प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकिल, एक तमंचा 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर।

Post navigation

Previous: Moradabad News: इम्यूनिटी अच्छी होने से परास्त हो जाती हैं बीमारियाँ
Next: मेरठ न्यूज: थाना मेडिकल पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में शातिर गौ-तस्कर घायल/गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.