Agra News:- विद्युत विभाग की टीम द्वारा बिजली बिल बकाया को लेकर की गई चैकिंग,विद्युत चोरी करते पकड़े गए तीन लोग।

Agra News: - Three people caught stealing electricity, checking by electricity department team for arrears of electricity bill.
Share News

सुशील चंद्रा
आज विद्युत विभाग की टीम द्वारा गांवों में विद्युत चेकिंग का अभियान चलाया गया जिसमें बकायेदारों से बिल वसूली की गई साथ ही बड़े बकायेदारों के और अवैध कनेक्शन धारकों के कनेक्शन काटे गए जहां भाऊपुरा में 42 कनेक्शन काटे गए हैं जिन पर 8 लाख 42 हजार का बिल बकाया था।वहीं चमरौआ गांव में चैकिंग के दौरान गावँ के 3 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मामला 135 के अंतर्गत दर्ज कराया गया है जिसमें गणेश पुत्र रामनरेश, हाशिम पुत्र नुरुत्तम और जगत नारायण पुत्र गोपी नामक व्यक्ति हैं जो कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे थे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि विद्युत विभाग के द्वारा चेकिंग अभियान जारी रहेगा।आज विद्युत चैकिंग के दौरान अवर अभियंता नीरज कुमार स्टाफ संदीप बाबू,टी जी टू तेज सिंह,जितेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह,संदीप सिंह, रामनिवास, अरविंद कुमार एवं अन्य स्टाफ के सदस्य शामिल रहे।

You may have missed