Agra News:- आगामी पंचायत चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष बाह ने की प्रधानों के साथ मीटिंग।

Agra News: - With the head of the police station meeting with the chiefs for the upcoming panchayat elections.
Share News

सुशील चंद्रा
थाना बाह परिसर में आज थाना प्रभारी विनोद पवार के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों के साथ आने वाले पंचायत चुनाव के मध्य नजर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया साथ ही प्रधानों से भी सहयोग करने का आग्रह किया गया।विदित हो कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही पंचायत चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर लोगों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।चुनावी माहौल को देखते हुए आज थाना परिसर में एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ आगामी चुनावों के दौरान आ सकने वाली समस्याओं पर विचार मंथन किया गया। आयोजित की गई बैठक में थानाध्यक्ष विनोद कुमार पवार,आशुतोष सिंह,विपिन विधूड़ी,गंगा प्रसाद,आदित्य खोखर,चित्र कुमार चौकी इंचार्ज बटेश्वर हेड कांस्टेबल अशोक कुमार,अनिरुद्ध यादव आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

You may have missed