मेरठ न्यूज: पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो कार में गौमांस की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 35 किलो गौमांस व कार बरामद।

Meerut News: Two accused smuggling beef in a Scorpio car were arrested by the police and 35 kg of beef and car were seized from the possession.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 19 फरवरी को थाना प्रभारी सरूरपुर पुलिस टीम द्वारा भूनी चौक पर चैकिंग के दौरान स्कॉर्पियो कार नंबर UK 08 AC 4662 को चैक करने पर गाड़ी में बैठी महिला श्रीमती रुकसाना पत्नी तोहिद निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर मेरठ के कब्जे से 2 थैलों में करीब 35 किलो गौमांस बरामद हुआ । दूसरा अभियुक्त तोहिद पुत्र मेहरबान निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर जिला मेरठ गाड़ी से कूदकर भागने में सफल हो गया । गाड़ी चालक जाबिर पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला काजियो वाली गली हर्रा थाना सरूरपुर मेरठ तथा रुखसाना उपरोक्त और कार स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है । बरामद गौमांस का परीक्षण हेतु पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर सैंपल लिए गए। शेष गौमांस को नियमानुसार नष्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। थाना सरूरपुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

श्रीमती रुकसाना पत्नी तोहिद निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर मेरठ।

गाड़ी चालक जाबिर पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला काजियो वाली गली हर्रा थाना सरूरपुर मेरठ।

बरामदगी का विवरणः-

स्कॉर्पियो कार नंबर UK 08 AC 4662
2.35 किलो गौमांस।

You may have missed