निकाय चुनाव में भाजपा गड़बड़ी न करती तो नंबर वन होती सपा

Had BJP not messed up in civic elections, SP would have been number one, Shivpal Singh targeted BJP in Mainpuri

Had BJP not messed up in civic elections, SP would have been number one, Shivpal Singh targeted BJP in Mainpuri

Share News

ब्यूरो संवाददाता: मनोज कुमार राजौरिया 
मैनपुरी : समाजवादी पार्टी सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह से चुनाव लड़ा और बहुत ही सीटें पर जीत भी दर्ज कराई। निकाय चुनाव में सपा को वोट भी बहुत अच्छा मिला। अगर भाजपा गड़बड़ियां न कराती तो समाजवादी पार्टी नंबर एक पर रहती।

शिवपाल सिंह यादव बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला टीन में बलिदानी सैनिक ताले सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह में आए थे। यहां पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने पूरी तरह से बेईमानी की है। प्रशासन की मदद से गड़बड़ी कराई गई। जनता यह सच जान चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि 2024 में केवल समाजवादी पार्टी ही भाजपा के लिए चुनौती बनेगी।

शिवपाल सिंह ने कहा कि अभी हम लोग निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए संगठन को तैयार करेंगे। जितने भी नेता और कार्यकर्ता हैं, उनसे कहेंगे पार्टी सर्वोपरि है। टिकट मिलने के बाद सभी लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा को उत्तर प्रदेश से हराने का काम समाजवादी पार्टी करेगी।

Trending News