Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : 1857 से 1947 तक स्वतंत्रता आंदोलन की झलक ने किया रोमांचित

जनवाद टाइम्स 17 May 2023
Agra News : 1857 से 1947 तक स्वतंत्रता आंदोलन की झलक ने किया रोमांचित
Share News
       

संवाददाता कमल सिंह की रिपोर्ट

 

आगरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में सीएआरडीसी यानी सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज द्वारा संस्कार भारती के सहयोग से क्रांति तीर्थ श्रंखला की कड़ी में बुधवार को कालिंदी विहार स्थित न्यू सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल प्रांगण में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सन 1857 से 1947 तक चले स्वतंत्रता आंदोलन को समर्पित नाटक के भावपूर्ण मंचन ने सब को भावविभोर और रोमांचित कर दिया।
इस दौरान मेरा रंग दे बसंती चोला और मेरे देश की धरती सोना उगले जैसे गीतों ने पूरे माहौल में देश भक्ति का रंग घोल दिया।

IMG 20230517 WA0117
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री श्रीचंद वर्मा ने कहा कि हमें शहीदों का बलिदान याद करते हुए उनसे प्रेरणा ग्रहण कर देशभक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए।
क्रांति तीर्थ श्रंखला के मंडल समन्वयक राज बहादुर सिंह राज ने बताया कि श्रृंखला का उद्देश्य क्रांतिकारियों के बलिदान को नमन करने के साथ गुमनाम क्रांतिकारियों को प्रकाश में लाना है।
इस दौरान आलोक आर्य, विद्यालय के निदेशक केके मिश्रा, प्रधानाचार्य कायम सिंह, एडमिन एसके उपाध्याय, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव, जिला महामंत्री यतेंद्र सोलंकी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रामबाग के देवेंद्र कुमार भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Agra News : 1857 से 1947 तक स्वतंत्रता आंदोलन की झलक ने किया रोमांचित
अंकित गुप्ता और श्रीमती ललिता शान्त ने रंगमंच की प्रस्तुति में प्रमुख भूमिका निभाई। राजीव वर्मा, देवेंद्र बघेल, मेघा उपाध्याय और डॉ. एके नितांत ने मंच संचालन किया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज चित बहाल के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश व जिले के टॉप विद्यालय का नाम किया रोशन
Next: निकाय चुनाव में भाजपा गड़बड़ी न करती तो नंबर वन होती सपा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.