मेरठ न्यूज: मलियाना में निशुल्क चिकित्सा कार्ड कैंप का आयोजन किया गया।
संवाददाता: मनीष गुप्ता
मलियाना मेरठ में फ्री महिला कार्ड बनाए गए। व हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें महिलाओं व बेटियों ने काफी संख्या में कार्ड बनवाएं और गांव की बहन बेटियों को कार्ड के विषय में बताया और कहां गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति हमेशा ही बहन बेटियों की गरीबों की अनाथ बच्चों की और सर्व समाज के कार्यों को करती रहती है लोगों ने समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमने पहली बार इस तरह की संस्था देखी है जो समाज हित में अपना योगदान पूर्ण रूप से देती है आज लोगों ने गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति में सदस्यता ग्रहण की और माननीय प्रदेश अध्यक्ष सुशील वर्मा के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि हम एक ऐसा अभियान चलाना चाहते हैं जहां पर बुजुर्ग दंपत्ति अनाथ बच्चे और फुटपाथ पर सोने वाले लोग लोगों की मदद की जाए पर इसके लिए दान दाताओं को आगे आना होगा और प्रदेश अध्यक्ष जी ने यह भी कहा उनका सपना गुरु गोरखनाथ का मंदिर व गौशाला बनाने का है जिसे वह माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा बनवाना चाहते हैं इसके लिए उन्हें जनता ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। डॉक्टर स्वाति, आरती, पायल, शोभाराम कसाना, दीपक पाल जी मौजूद रहे।