Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Eyawah News: प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार ने उ. प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई यूपीयूएमएस का आकस्मिक दौरा।

जनवाद टाइम्स इटावा 17 July 2021
IMG-20210717-WA0089
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार ने उ. प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई यूपीयूएमएस का आकस्मिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं तथा कोविड-19 इलाज एवं प्रबन्घन के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय के चिकित्सकों, अधिकारियों एवं हेल्थ केयर वर्कर्स के साथ मरीजों से भी बात की। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार ने पीडियाट्रिक कोविड-19 अस्पताल, इमर्जेंसी ट्रामा, विश्वविद्यालय के अधीन निर्माणाधीन 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी सेन्टर तथा आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार ने अपने संक्षिप्त दौरे में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव तथा कोरोना कमिटी के पदाधिकारियों से विश्व्विद्यालय द्वारा संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर कोविड-19 प्रबन्धन पर विस्तार से चर्चा करने के साथ उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। विश्वविद्यारल में उपलब्ध कोविड-19 बेड, पिडियाट्रिक कोविड-19 बेड, कोविड जॉच, दवायें, आक्सीजन एवं जरूरी उपकरण एवं पीपीई किट आदि पर संतोष व्यक्त किया। इसके अलावा 500 बेडेड् सुपर स्पेशियलिटी सेन्टर के निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार ने सुपर स्पेशियलिटी सेन्टर के निर्माण को जल्दी पूरा करने को कहा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार को बताया कि विश्वविद्यायल ने कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए डेडिकेटेड 100 बेडेड् पीआईसीयू जिसमें 50 बेड आईसीयू एवं 50 बेड् एचडीयू/आइसोलेशन के बना रखे हैं। जिसमें सामान्य कोविड संक्रमित बच्चों के साथ गंभीर रूप से कोविड संक्रमित बच्चों का इलाज किया जायेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय में कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर मरीजों के इलाज हेतु जरूरी सभी दवायें, आक्सीजन आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के साथ विश्वविद्यालय जरूरी इमर्जेंसी सेवायें भी जारी रखे हुए है।
निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव, संयोजक कोविड एवं नॉन कोविड अस्पताल डा0 एस पी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा इमर्जेंसी प्रभारी डा0 सोमेन्द्र पाल सिंह, सहायक चिकित्सा अधीक्षक डा0 राहुल मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर एवं जनसम्पर्क अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: भूगर्भ जल विभाग की टीम ने जसवंतनगर ब्लॉक में पत्रक वितरित कर जल संरक्षण की अपील की
Next: Etawah News: देशव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान से लोगों में वैक्सीन लगवाने को लेकर अभी भी उदासीनता है।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.