Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: डाक्टर्स डे पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को ब्लड बैंक द्वारा प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 1 July 2021
IMG-20210701-WA0057
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

सैफई/इटावा: उ. प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के पैथोलाजी एवं ब्लड बैंक विभाग तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नाको के सहयोग से डाक्टर्स डे पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 45 रक्तदाओं ने पंजीकरण कराया तथा 42 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को ब्लड बैंक द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने कहा कि ब्लड बैंक द्वारा डॉक्टर्स डे पर स्वैच्छिक रक्तदान की पहल से रक्तदान की मुहिम को सकारात्मक बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज रक्तदान की भ्रान्तियों से जनसामान्य को जागरूक करने की आवश्यकता है। प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति का यह सामाजिक दायित्व है कि खुद रक्तदान करने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यो, मित्रों एवं अन्य लोगों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करे। चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार ने कहा कि हर वर्ष एक जुलाई को डाक्टर्स डे मनाया जाता है। इस वर्ष डाक्टर्स डे की थीम ‘‘बिल्डिंग ए फेयरर , हेल्दियर वर्ल्ड‘‘ रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान हेतु कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति विश्वविद्यालय के ब्लड बैंक में कभी भी सम्पर्क कर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है।
कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि इस वर्ष डाक्टर्स डे कोरोना वायरस महामारी के मध्य आया है ऐसे में यह दिन और भी खास बन जाता हैं। यह दिवस बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महान चिकित्सक डाॅ बीसी राॅय के सम्मान में मानवता की सेवा में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तकनीकी विकास के कारण एक व्यक्ति के दिये गये रक्त से दो-तीन मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। स्वैच्छिक रूप से रक्तदान के लिए आज सभी स्वस्थ व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है।
इस अवसर पर पैथोलाजी एवं ब्लड बैंक विभाग की विभाागध्यक्षा डा0 पिंकी पाण्डेय, ब्लड बैंक से प्रशासनिक अधिकारी डा0 विनीत चतुर्वेदी, असिस्टेन्ट प्रोफेसर डा0 अभय सिंह, डा0 श्वेता चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार, सर्जरी विभाग के विभगाध्यक्ष डा0 एसपी सिंह, आर्थो विभाग के फैकेल्टी डा0 सुनील कुमार, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: पशु चोरी के संबध में अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: Etawah News: धर्मेन्द्र यादव के काफिले में पुलिस ने साख बचाने को उठाई बेकसूर की गाड़ी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.