Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भूगर्भ जल सप्ताह के अंतर्गत अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं के लिए वर्चुअल गोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 18 July 2021
IMG-20210718-WA0030
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिला विज्ञान क्लब इटावा के तत्वावधान में भूगर्भ जल सप्ताह के अंतर्गत जनपद के अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं के लिए वर्चुअल गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन जिला विज्ञान क्लब इटावा में किया गया। जिसमें जल संरक्षण हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्ष हुआ और संकल्प लिया गया कि इन प्रयासों को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना है, ताकि जल के संरक्षण के साथ ही प्रत्येक प्राणी के जीवन की रक्षा हो सके जिला समन्वयक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद इटावा डॉ मुकेश यादव ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जल जीवन की मूलभूत आवश्यकता है इसका संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। डॉ उमेश यादव प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा ने अपने वक्तव्य में कहा कि भूगर्म जल का अंधाधुंध दोहन बहुत ही घातक होगा उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उप प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू लता लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज ने कहा कि ” जल है तो कल है “इसलिए जल का संरक्षण नितांत आवश्यक है वर्चुअल मीट में जनपद के विज्ञान शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर इस भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। विज्ञान शिक्षक डॉ सुनील कुमार सिंह ने वर्षा जल का समुचित भंडारण और उपयोग पर विचार व्यक्त किए । विपिन कुमार ने भूगर्भ जल सप्ताह कार्यक्रम को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचाने के लिए सुझाव दिए ।कुलदीप कुमार ने बताया कि पृथ्वी पर अधिकांश भाग पर जल है लेकिन वही हमारे उपयोग मैं इसका मात्र कुछ अंश ही आता है इसे बनाये रखने हेतु हम सभी को योजित जल का संचयन करना जरुरी है l डॉ ऋषि यादव ने अत्यधिक संख्या में लग रहे समर सेविल पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इनसे जल का अनावश्यक दोहन होता है । अनुपम कौशल ने भी अपने विचार रखे वर्चुअल मीट में तकनीकी सहायता श्री राजकुमार ने प्रदान की तथा अपने विचार व्यक्त किए। वर्चुअल मीट में सनातन धर्म इंटर कॉलेज की छात्रा गायत्री भदौरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए और घरों के ऊपर रखी टंकी के ओवरफ्लो से हो रही जल की बर्बादी पर चिंता व्यक्त की। साक्षी सिंह लोक मान्य रूरल इंटर कॉलेज की छात्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । जनपद के विभिन्न विद्यालयों से छात्र छात्राओं ने मीट में भाग लिया ।प्रखर राज, अवंतिका, अभिषेक तिवारी, नीतू सिंह, दीपक कुशवाहा ,रोशनी सक्सेना, मनीष राठौड़,आभाष राज, हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज से संदीप यादव आदि उपस्थित रहे । मुकेश यादव ने सभी से अपने अपने स्तर से जल संचयन करने पर प्रयास करने के लिए कहा आगामी सप्ताह में यह कार्यक्रम सोमवार को श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा में मंगलवार को पान कुमार इंटरनेशनल इटावा में बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज में किया जाएगा अंत में डॉ मुकेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की औपचारिक घोषणा की।

Post navigation

Previous: Ambedhjar Nagar New : एआरटीओ द्वारा बालिकाओं हेतु शुद्ध जल व्यवस्था के लिए जलशोधक प्रदान किये डॉ प्रियंका।
Next: Etawah News: विवाह के बंधन में बंधें 121 जोड़े

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.