Etawah News: ग्राम प्रधानों की वर्चुअल शपथ आज सकुशल सम्पन्न।

Etawah News: Virtual oath of village heads was completed safely today.
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
उत्तर प्रदेश इटावा कोरोना काल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुए तथा उनका परिणाम भी सकुशल घोषित किये गए लेकिन प्रदेश के सभी ग्राम प्रधान सदस्यों के अभाव में शपथ ग्रहण नही कर पाये थे। वहीं आज जनपद इटावा के विकास खण्ड बसरेहर के बचे हुए 37 ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन माधयम से शपथ ग्रहण कराई गई।

Etawah News: Virtual oath of village heads was completed safely today.
वही बसरेहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दतावली में नवनिर्वाचित प्रधान अभिषेक ने अपने सभी सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सचिव अंजुला यादव के समझ वर्चुअल शपथ ग्रहण की।

Etawah News: Virtual oath of village heads was completed safely today.
ग्राम पंचायत सराय मलपुरा में नवनिर्वाचित प्रधान निर्मला ने भी प्राथमिक विद्यालय में सचिव आनन्दकंद चतुर्वेदी के समझ अपने सदस्यों में साथ वर्चुअल शपथ ग्रहण की इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान महावीर सिंह समेत अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे, शपथ समारोह में कोरोना काल के सभी नियमो का पालन किया गया। कोरोना का प्रकोप पूरे प्रदेश में अभी भी फैला हुआ है। यही वजह है कि नवनिर्वाचित प्रधानों को आज तक के इतिहास में पहली बार ऑनलाइन शपथ दिलाई गयी है। महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रदेश में नव निर्वाचित प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिसके लिए कई टीमो में सेक्टर मजिस्ट्रेट वर्चुअल शपथ दिलाने के लिये नियुक्त किये गए थे। लेकिन कहीं कही नेटवर्क की कमी से इंटरनेट सेवा सुचारू रूप से न चलने के कारण ऑफ़लाइन शपथ भी दिलाई गई।

Trending News