Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: गांव में वायरल बुखार ने पैर पसारे, बुखार पीड़िता की मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 23 September 2021
PicsArt_09-23-10.06.02
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर क्षेत्र के गाँव खेड़ा धौलपुर गांव में वायरल बुखार ने तेजी पकड़ ली है दर्जनों घरों में वायरल बुखार के मरीज पड़े हैं। बीती रात बुखार पीड़ित एक बालिका को इलाज हेतु ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। गांव निवासी चंद प्रकाश सिंह की 10 वर्षीय पुत्री स्वाति बघेल पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे नगर के एक चिकित्सक के यहां लाए। पैथोलॉजिस्ट द्वारा टेस्ट कराने पर पता चला कि उसकी प्लेटलेट्स 49 हजार रह गई हैं दवा दिलाने के बाद वह आगरा के एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां से हालत चिंताजनक होने पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर करा लिया था। रास्ते में लाते समय स्वाति ने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल छा गया। दो दिन पहले भी गांव में एक व्यक्ति की मौत वायरल बुखार से हो चुकी है।

गांव के दर्जनों घरों में वायरल बुखार के मरीज चारपाई पर पड़े हैं तो कोई बाहर इलाज करा रहे हैं। अर्जुन सिंह की 5 वर्षीया पुत्री दिव्यांशी का इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। उदय सिंह की 14 वर्षीय पुत्री प्रिया बघेल चारपाई पर पड़ी थी उसने 10 दिन से बुखार आना बताया है। राजेश का 19 वर्षीय पुत्र भी बुखार से पीड़ित है जबकि संजीव की सात साल की बेटी भूमि को भी कई दिन से बुखार खत्म नहीं हुआ है आगरा से इलाज चल रहा है। सुघर सिंह के 32 वर्षीय बेटे शिवचरन भी वायरल बुखार से पीड़ित हैं कई दिन से प्राइवेट चिकित्सक के यहां से दवा चल रही है। दीवान सिंह के बच्चे 10 वर्षीय आदित्य, 6 वर्षीय भाव्या, 3 वर्षीय प्रार्थना का इलाज भी इटावा के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। दिनेश की 17 वर्षीय पुत्री रचना की हालत 2 दिन से ज्यादा खराब है।

विद्याराम बघेल खुद वायरल बुखार की चपेट में हैं उनकी 50 वर्षीय पत्नी सुनीता, 21 वर्षीय बेटी खुशबू, 17 वर्षीय बेटी कविता, 12 वर्षीय बेटा हर्षित व 11 वर्षीय बेटा शिवम कुल मिलाकर परिवार के सभी छ: सदस्य वायरल बुखार से पीड़ित हैं। सभी मरीजों में प्लेटलेट्स का गिरना बताया जा रहा है और ग्रामीण डेंगू के लक्षण बता रहे हैं। प्रधान धीरेंद्र सिंह उर्फ भूरे ने स्वास्थ्य विभाग से अपील की है कि गांव में शिविर लगाकर मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Post navigation

Previous: Etawah News: रेलवे में जॉइन टीटीई ने किया जिले का नाम रोशन, डीआरएम ने दिया अवार्ड
Next: प्रयागराज न्यूज़: दादरी, ठुमरी, गजल विधाओं के गायक ‘‘बेगम अख्तर पुरस्कार’’ हेतु 15 अक्टूबर तक करायें नामांकन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.