Etawah News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री के लिए ग्राम प्रधानों और सामाजिक कार्यकर्ता आगे आए

IMG-20210817-WA0070
Share News

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर यमुना, चम्बल क्वारी की बाढ़ से त्रस्त जिले के चकरनगर क्षेत्र के बाढ़ पीढ़ियों की मदद के लिये जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथ बढ़ाये है।

इन्होंने विभीषिका झेल रहे पीडि़तों को खाद्यान्न भरा लोडर भेजा है। विभिन्न वर्गों और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा वहां हालांकि राहत कार्य चलाया जा रहा है। मगर बाढ़ का पानी उतरने के बावजूद चकरनगर इलाके में लोगों की दुश्वारियों और परेशानियों में जल्द राहत मिलना दुष्कर है। इसी वजह जसवंतनगर ब्लाक क्षेत्र के कुछ पंचायतों के प्रधान संयुक्त रूप से वहां के बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्नों के पैकेट वितरित करने के लिए लोडर वाहन में लादकर रवाना हुए हैं। प्रधान सर्वेश कुमार व मनोज कुमार के नेतृत्व में यह सामग्री वहां बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधान मनीष जाटव व बबलू यादव ने बताया है कि चकरनगर क्षेत्र में चंबल, यमुना व क्वारी नदियों के उफनने से बाढ़ की त्रासदी में करीब आधा सैकड़ा गांवों का जनजीवन प्रभावित है। बाढ़ से पीडितों को राहत सामग्री के रूप में आटा, चावल, दाल, आलू, साबुन, बिस्किट आदि वितरण को ले जा रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप, नरेंद्र, ग्राम प्रधान सुबोध, धीरेन्द्र, राजकमल यादव ने इस मे सहयोग किया है और लोडर संग गए हैं।

Trending News