Etawah News: यूपी को दिलाएंगे जाति धर्म की राजनीति से छुटकारा: संजय सिंह प्रदेश प्रभारी 

Etawah News: UP will get rid of politics of caste religion: Sanjay Singh, state in-charge

Etawah News: UP will get rid of politics of caste religion: Sanjay Singh, state in-charge

Share News

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: आम आदमी पार्टी (AAP) के ‘यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान’ को जनता का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में आज जनपद इटावा में मौजूद रहे आप राज्य सभा सांसद व प्रभारी उत्तर प्रदेश ने बताया कि, 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरू हुए यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है। उन्‍होंने कहा कि, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक इस अभियान के तहत एक हफ्ते में (गुरुवार तक) 14,66,947 नए सदस्य बन चुके हैं। जनपद में पिछले कई दिनों से चल रही अफवाह का भी खंडन करते हुए क्य्हा की जिले की आलाकमान अभी भी संजीव शाक्य जिलाध्यक्ष  के हाथो में ही हें, जनपद में पार्टी को कोई भी छोड़ कर नही गया हें सभी पार्टी में ही हें।

Etawah News: UP will get rid of politics of caste religion: Sanjay Singh, state in-charge

आप राज्य सभा संसद व प्रभारी उत्तर प्रदेश ने कहा कि, बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है। राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में हैं, जो जल्द पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं।

यूपी सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार: संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि, प्रदेशभर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर कहना गलत न होगा कि आप के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर आज पूरे प्रदेश में नफरत और बदले की राजनीति करने वाली नकारा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार उठ खड़ी हुई है। पार्टी के साथी घर-घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। हर जिले में मिस्ड कॉल नंबर जारी किए गए हैं और एप भी सदस्यता लेने के लिए लॉन्‍च किया गया है।

Etawah News: UP will get rid of politics of caste religion: Sanjay Singh, state in-charge

उन्‍होंने बताया कि, प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान छा गया है। संजय सिंह ने कहा कि, एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पाने के लिए हमें बस लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। यही प्रयास 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की आंधी में तब्दील होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़ी है। घर-घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़ने हैं।

कई स्तर पर हो रही अभियान की मॉनिटरिंग

संजय सिंह ने कहा कि, लोगों के इसी प्यार को हमें परिवर्तन की ऐसी आंधी में तब्दील करना होगा, जो सभी मोर्चे पर नाकाम योगी सरकार का सारा मद और अहंकार नेस्तनाबूद कर दे। प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों को अलग-अलग स्तर पर अभियान के मानिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

Etawah News: UP will get rid of politics of caste religion: Sanjay Singh, state in-charge

सदस्यता अभियान में सांसद राज्यसभा संजय सिंह जी, ब्रजलाल लोधी प्रदेश सह प्रभारी, फैजल वारसी प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग, देवल कोशी प्रदेश उपाध्यक्ष, ओमान सिद्दीकी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा विंग, डॉ धर्मेंद्र सिंह प्रदेश सचिव, अश्वनी कुमार मिश्रा जिला प्रभारी इटावा, ऋषि यादव प्रदेश सचिव, एसपी सिंह बघेल, डॉ आशीष कुमार, संजीव शाक्य जिला अध्यक्ष, इकरार अहमद जिला उपाध्यक्ष, रिचा कुशवाहा जिला सचिव और आम आदमी पार्टी के सदस्य उपस्थित रहे।

Trending News