Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मिशन शक्ति फेज थ्री अभियान के तहत पुलिस ने चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया।

जनवाद टाइम्स इटावा 21 August 2021
IMG-20210821-WA0056
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर में मिशन शक्ति फेज थ्री अभियान के तहत पुलिस ने चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने महिलाओं को राखी व मास्क वितरण कर जागरूक किया।
अमरपाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद है। इसके लिए कई हेल्पलाइन बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है। महिलाओं को जागरूक होना होगा।

निरीक्षक ने कहा कि यदि आपको कहीं आते-जाते समय या घर के आस-पास किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090, 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 पर सूचना देनी होगी। शिकायत करने वाले लोगों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कोविड -19 के नियमों के पालन करने के संबंध में भी जागरूक किया और मास्क व राखी वितरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार,दर्शन सोलंकी,श्रीकृष्ण,महिला आरक्षी रोशनी पांडये,उषावर्मा,मोनी चौहान,जगन समेत अन्य कांस्टेबल मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: पुलिस ने चोरी की बाइक गलाने वाले गैंग के तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Next: मेरठ न्यूज: राखी के त्योहार को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.