Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चौ.सुघर सिंह एजुकेशनल अकेडमी के डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की दो दिवसीय रंगोली व दीप सजाओ प्रतियोगिता सम्पन्न।

जनवाद टाइम्स इटावा 2 November 2021
Etawah News: D.L.Ed of Ch.Sughar Singh Educational Academy. The two-day Rangoli and Deep Decorating competition of the trainees was completed.

Etawah News: D.L.Ed of Ch.Sughar Singh Educational Academy. The two-day Rangoli and Deep Decorating competition of the trainees was completed.

Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा/जसवंतनगर:  चौ0 सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी में दीपावली के शुभ अवसर पर डी0 एल0 एड0 प्रशिक्षुओं के बीच दो दिवसीय रंगोली बनाओ व दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रशिक्षुओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया । चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक/सचिव अनुज मोंटी यादव ने बताया कि प्रतियोगिता को विभिन्न वर्गों में आयोजित किया गया था। जिसमे प्रशिक्षुओं ने अपने ग्रुप के नाम बड़े ही आकर्षक रूप में रखे जो दीपावली पर ही आधारित रखे थे।

Etawah News: D.L.Ed of Ch.Sughar Singh Educational Academy. The two-day Rangoli and Deep Decorating competition of the trainees was completed.

जिसमें रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में शुभ – लाभ ग्रुप की ज्योति , कविता ने प्रथम, स्वास्तिक ग्रुप की अन्नू सिंह, पूजा सिंह खुशी ने द्वितीय , चिंगारी ग्रुप की रोशनी, पल्लवी, सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दीपसजाओ प्रतियोगिता में चमचम ग्रुप की सलोनी,खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर दीपोत्सव ग्रुप की पूनम , खेमश्री व तीसरे स्थान पर लक्ष्मीपूजन ग्रुप की शिवा व शिखा रहीं।

इस मौके पर ग्रुप के निदेशक डॉ0 संदीप पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है जिसे पूरा देश बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मानता है। हमे अपने अंदर की बुराइयो को समाप्त कर अच्छाई को अपनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि व्यक्ति के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा उसके विद्वान होने पर भी उसका विनाश करती है । अतः हमें कोशिश करनी चाहिए कि हमारे आसपास एक सकारात्मक ऊर्जा का सृजन हो और हम देश व समाज को नई दिशा देते हुए विकास कर सके ।

इस मौके पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने सभी विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को इसी तरह हमेशा हर प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में स्थान न पाने से निराश न होकर उससे सीख लेकर आगे बढ़ने का हुनर अपने अंदर लाएं। यह सत्य की जीत और खुशियाँ बांटने का त्यौहार है। आप एक उत्कृष्ट शिक्षक बनकर समाज कल्याण का कार्य करें और स्वयं सकारात्मकता बाँटते हुए भविष्य में ऐसे बच्चे तैयार करें जो इस देश को नई दिशा दें।

इस मौके पर मैनेजिंग कमेटी से अशांक यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 जितेंद्र कुमार, शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष श्री नितिन आनंद, ब्रजेश कुमार पोरवाल, रिषीपाल सिंह, स्तुति तिवारी, दीप्ति मिश्रा, प्रभा शर्मा, रिषी कुमार, अनिल कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News:  रात्रि में चल रहा है खाद का अवैध धंधा।
Next: Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली बनाओ दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.