Etawah News:  रात्रि में चल रहा है खाद का अवैध धंधा।

Etawah News:  Illegal business of fertilizer is going on at night.

Etawah News:  Illegal business of fertilizer is going on at night.

Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा: राहिन सहकारी समिति पर रात्रि के समय अवैधानिक रूप से डीएपी खाद की बिक्री की जा रही है 1600 रुपए 1800 रुपए मैं डीएपी खाद लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है शासन और प्रशासन की अनदेखी राहिन सहकारी समिति पर भारी पड़ रही है सरकार को चाहिए की ऐसी सहकारी समितियों पर कार्यरत सचिव को तत्काल निलंबित कर देना चाहिए और कानूनी प्रक्रिया के तहत डीएपी खाद बेची जानी चाहिए।

आज खाद के लिए चारों तरफ किसानों में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन राहिन सहकारी समिति पर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है मजबूरी में किसान 1600 से लेकर 1800 सो रुपए में खाद खरीद रहे हैं जिससे छोटे पूरे किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है। सहकारी समिति के सचिव यह काम बखूबी कर रहे हैं प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी समय रहते अगर सचेत नहीं हुए, तो राहिन सहकारी समिति पर किसानों का हल्ला बोल कार्यक्रम जरूर चलेगा जैसे आप इस वीडियो में देख रहे हैं रात्रि के समय अवैध रूप से खाद की बिक्री जा रही है। यह जानकारी सूत्रो से प्राप्त हुई है जिसका प्रशासन को तुरंत संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करनी चाहिए जिससे छोटे किसानो को समय पर खेती की लिये खाद मिल सके।

Trending News