Etawah News:  दो बाइक सवार आपस में भिड़े एक गंभीर

Etawah News:  Two bike riders clash with each other in a serious
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा थाना क्षेत्र बसरेहर के अंतर्गत ग्राम बनकटी के पास एक मोड़ पर दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए जिसमें एक को गंभीर चोटें आई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां , डॉ विकास सचान ने स्थिति को देखते हुए घायल को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रामबरन पुत्र लज्जाराम निवासी ग्राम अमृतपुर इटावा किसी कार्य से बनकटी से वापस घर लौट रहे थे तभी एक मोड़ पर अन्य मोटरसाइकिल सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया गया।

Trending News