Etawah News: प्राथमिक विद्यालय में टीएलएम मेले का आयोजन किया गया

IMG-20210211-WA0048
Share News

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर नगला छत्ते के उच्च प्राथमिक विद्यालय में टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी जसवंतनगर राजेश चौधरी एवं खंड शिक्षा अधिकारी चकरनगर दिग्विजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

श्री चौधरी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मेले में सहायक सामग्री के प्रयोग से बहुत ही शानदार प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं जो अत्यंत ही शिक्षाप्रद हैं। इस तरह की गतिविधियों से हम सब को प्रोत्साहन मिलता है इसलिए ऐसी गतिविधियां लगातार जारी रहनी चाहिए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिलाषा तिवारी की देखरेख में संपन्न हुए इस मेले में मनमोहक चित्र जैसे दूरबीन रॉकेट गिटार सहित विज्ञान व पर्यावरण से संबंधित चित्र भी देखने को मिले। एसआरजी संजीव चतुर्वेदी ने मिशन प्रेरणा के संबंध में चर्चा की। संचालन एआरपी राजेंद्र यादव ने किया।

इस अवसर पर एआरपी जितेंद्र सिंह यादव, शिक्षक शिक्षिकाओं में ज्योति वर्मा, ललिता, दिनेश यादव, अनुपम, सुनीता के अलावा हरी कुमार, कुसुम शर्मा, विशुन सिंह कुशवाहा, प्रेम सिंह, अलका कुशवाहा, शकील अहमद, राहुल अवस्थी, वंदना, प्रवेश गोयल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

You may have missed