Etawah News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि।

IMG-20210211-WA0013
Share News

संवाददाता विकास यादव

इटावा: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर कासगंज में शराब माफिया द्धारा दरोगा और सिपाही पर किये गये जानलेवा हमले में शहीद हुए आरक्षी देवेंद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

नम आंखों से कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से की शहीद आरक्षी देवेंद्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। वहीं सरकार से मांग की आगे से ऐसी अनहोनी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित ना हो सके इसके लिए शासन- प्रशासन एवं सरकार कोई ठोस कदम उठाए।
शहीद देवेंद्र सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

श्रद्धांजलि देने के दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद, नगर अध्यक्ष अज़ब सिंह यादव, महिला अध्यक्ष हेमलता, बंटी पाल,मोहित कुशवाह, शिवम यादव आदि उपस्थित रहे।

You may have missed