Etawah News: तीन अभियुक्तों को 620 क्वार्टर(14 पेटी) शराब सहित किया गिरफ्तार।

20210928_160621
Share News

संवाददाता: महेश कुमार

इटावा: जनपद इटावा में अपराध व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय इटावा के निर्देशों पालनार्थ थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक ऑटो जिसमें देसी नाजायज शराब भरी हुई है स्टेशन की तरफ से डॉक्टर देवेंद्र यादव अस्पताल के सामने से होता हुआ चर्च के बराबर बारी रोड से आईटीआई चौराहा की तरफ जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंच कर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग की जाने लगी तभी एक ऑटो आता दिखाई दिया जिसको पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो नहीं रुका और ऑटो चालक ऑटो को पीछे मुड़ाकर भागने लगा। पुलिस द्वारा ऑटो का पीछा कर आवश्यक बल प्रयोग कर ऑटो चालक एवं उसमें बैठे दो लोगों को पकड़ लिया ।पकड़े गए व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा ऑटो में रखी शराब के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग अवैध शराब तस्करी का काम करते हैं और ऑटो में जो शराब रखी हुई है उसे भी बेचने जा रहे थे ।गिरफ्तारी बरामदगी संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 313/20 21 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त :
1- सत्यनारायण पुत्र स्वर्गीय राम लाल निवासी 401 कटरा फतेह महमूद खां कोतवाली जनपद इटावा ।
2- विमल कुमार पुत्र शिवनंदन लाल निवासी कुशवाह नगर महेरा फाटक थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा ।
3- रामराज पुत्र मोहन लाल निवासी ग्राम टीकर कोराव प्रयागराज उत्तर प्रदेश।

Trending News