Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ससुराल में आये युवक का शव मिलने से हड़कम्प मचा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जनवाद टाइम्स इटावा 12 December 2021
Etawah News: There was a stir after the body of the young man who came to the in-laws' house was found, the family members accused him of murder

Etawah News: There was a stir after the body of the young man who came to the in-laws' house was found, the family members accused him of murder

Share News
       
ब्यूरो संवाददाता

जसवंतनगर के थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव में अपनी ससुराल आए एक युवक का शव रविवार की सुबह घर के बाहर बने शौचालय में अंगोछ़े के सहारे लटका मिला। इससे हड़कम्प मच गया। युवक शनिवार को ही एक साल की बेटी को लेकर पत्नी को बुलाने आया था। मृतक के पिता ने पत्नी समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सराय भूपत के कछपुरा गांव में मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी राम सिंह के पुत्र संजीव कुमार की ससुराल है। तीन वर्ष पहले मई 2018 में उसकी मोहिनी से शादी हुई थी। एक सप्ताह पहले संजीव की पत्नी मोहिनी नाराज होकर ससुराल से मायके आ गई थी। आते समय वह अपनी एक साल की बेटी को भी छोड़ आयी थी। शनिवार की दोपहर संजीव अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए बेटी शिखा को लेकर ससुराल कछ़पुरा आया था। लेकिन रविवार की सुबह साढे़ सात बजे संजीव का शव ससुराल में बाथरुम में मुफलर के सहारे लटका मिला था। इससे ससुरालीजनों में हड़कम्प मच गया।

घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस शव फंदे से उतारने लगी तभी मृतक के पिता राम सिंह ने विरोध किया और मीडिया कर्मियों के आने पर ही शव उतारने को कहा। उनका तर्क था कि उनके बेटे की घुटने मुडे़ हुए हैं और पैर जमीन से छू रहे हैं ऐसे में खुदकुशी करना संभव नहीं है। लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और इस बीच गाली गलौज करते हुए शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के पिता राम सिंह ने अपनी पुत्रबधू मोहनी, साढू दिनेश, ससुर मुन्ना लाल, साला विक्रम सिंह व मेजर सिंह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। साथ ही आरोप लगाया कि एक महीने पहले भी उनके बेटे के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट की थी लेकिन तब समझौता कराकर मामला रफा-दफा कर दिया था।

Post navigation

Previous: संभल न्यूज़ : समिति ने मीडिया कर्मियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया
Next: Etawah News: राष्ट्रधर्म का अमृत महोत्सव विशेषांक “स्वातंत्र्य का अमृत महोत्सव” का हुआ विमोचन

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.