Etawah News: शटर उचकाकर(काटकर) की मेडिकल स्टोर में चोरी।
संवाददाता :महेश कुमार
इटावा: 27-08-2021 को मोहल्ला कटरा शमशेर खां निकट बजरिया तकिया तिराहा कानपुर रोड पर नेहा ड्रग हाउस नाम से मेडिकल स्टोर है ,जिसके मालिक पुनीत कुमार पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह हाल निवासी शांति कॉलोनी है।मेडीकल स्टोर का रात्रि में शटर को उचकाकर लगभग 24000 रुपये की दवाएं एवं 57380 रूपये की नगदी की चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना पुलिस को सुबह 28-08-2021 को दे दी गई थी,जिसके बाद पुलिस ने आकर दुकान में हुई चोरी का मौका मुआयना भी कर लिया था।
आज दिनांक 31-08-2021 तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि गई । उक्त मेडिकल स्टोर से थोड़ी दूरी पर ही टीएनवी फार्मा है जिसके मालिक अरुण वर्मा है ।टीएनवी फार्मा पर भी शटर को तोड़कर चोरो ने चोरी को अंजाम दिया। यदि पुलिस समय रहते उचित कार्यवाही करती तो शायद दूसरी चोरी की वारदात को रोका जा सकता था।।