Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चौ0 सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के बी0फार्म0 प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल रहा सर्वोत्कृष्ट।

जनवाद टाइम्स इटावा 3 July 2021
IMG-20210703-WA0047
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा जसवंतनगर:- चौ0 सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ0 राकेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के बच्चों ने उत्कृष्ट परिणाम देते हुए कॉलेज और अपने माता-पिता को गर्व की अनुभूति वाले क्षण दिए। प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शिवानी ने जिले में लिखित परीक्षा में सबसे अधिक 87% अंक प्राप्त किये तथा इसके अलावा कॉलेज से प्रियंका 86%, एकता 85%, नंदिनी 82%, दीक्षा राठौर, रोहित पाल और मोहिनी 80%, प्रशांत लवानिया , प्रतीक्षा यादव एवं शिवम बघेल ने कॉलेज के टॉप टेन बच्चों में अपनी जगह बनाई। इसके साथ ही तृतीय सेमेस्टर के बच्चों में इस बार सृष्टि ने 80% अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान बनाया जबकि विमल राठौर, प्रीती, रुचि पाल, नमः ,अत्रेय यादव, माधव, आदि ने शानदार प्रदर्शन के साथ कॉलेज में शीर्ष स्थानों पर रहकर सफलता प्राप्त की। इस मौके पर ग्रुप के प्रबंध निदेशक और ब्लॉक प्रमुख जसवन्तनगर अनुज यादव ने कहा कि ग्रुप की प्रत्येक शाखा के बच्चे हमेशा से बेहतरीन परीक्षाफल देते आये है और जिले में ग्रुप के बच्चों ने अपना अहम स्थान बनाया है। प्रबंध निदेशक होने के चलते मुझे गर्व है कि हमें ऐसे बच्चों को तालीम देने का अवसर प्राप्त हो रहा है जिनमें अपने ,अपने परिवार और समाज के लिए कुछ करने का जज्बा है और जो दूसरे लोगो के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरते है। फार्मेसी के इन बच्चों को उनके इस तरह के परीक्षा परिणाम के लिए बहुत बहुत बधाई। ग्रुप ने हमेशा से प्रयास किया है कि सभी बच्चों को बेहतरीन से बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सके जिससे वे अपने छोटे से शहर में रहकर भी हर उस ज्ञान को प्राप्त कर सकें जिसके वो हकदार है। जिले में कॉलेज को हमेशा अव्वल स्थान पर रखने के लिए इन बच्चों का मैं शुक्रगुज़ार हूँ और इनके बेहतर भविष्य की कामना करता हूँ।क्षेत्र के बच्चों को अपने सपनो को पूरा करने के लिए कही बाहर न जाना पड़े ऐसी उद्देश्य से हम लगातार प्रयास कर रहे है कि नए कोर्स लाकर बच्चो को उनके सपनों के करीब ले जा सकें। कॉलेज में पिछले वर्ष से बी0 एस-सी0 नर्सिंग और ए एन एम के कोर्स भी संचालित हो रहे हैं। ग्रुप के चेयरमैन डॉ0 ब्रजेश चंद्र यादव ने इस मौके पर कहा कि कॉलेज के इस तरह के परीक्षा परिणाम के लिए डायरेक्टर डॉ0 राकेश सैनी और प्राचार्य प्रदीप कुमार को उनकी मेहनत और बेहतर प्रबंधन के लिए बहुत बहुत बधाई। बेहतर प्रबंधन के द्वारा ही बच्चे आगे बढ़कर अच्छे मौकों को भुना पाते है।
इस मौके पर इन बच्चों को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बधाई दी। इसके साथ ही इस मौके पर सागर सिंह, आशुतोष कुमार, अनुराग कुमार, रिया माथुर, विशाल कुमार, राकेश कुमार, रचना सिंह ,शिप्रा वर्मा आदि ने उपस्तिथ होकर बच्चों को बधाई दी।

Post navigation

Previous: आजमगढ़ : आज पंचायत अध्यक्ष मतदान सुरू सपा से प्रत्याशी विजय यादव ने किया मतदान
Next: Bihar news वाल्मीकिनगर में 25 एकड़ भू-भाग में शीघ्र बनेगा अंतराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.