Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पंचायत करने पहुंचे रिश्तेदारों को निष्कर्ष के रूप में मिली मौत।

जनवाद टाइम्स इटावा 2 September 2021
IMG-20210902-WA0032
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर एक फौजी बाप ने पंचायत लिए आये अपने बेटे के दो ससुरालियों को अपनी लायसेंसी रायफल से भून डाला । यह घटना नगर में गुरुवार दोपहर कचौरा रोड स्थित जानकीपुरम कॉलोनी में घटी, जिससे पूरे नगर में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने आरोपी फौजी,उसकी पत्नी व पुत्र को मय आलाकत्ल ‘रायफल’ के साथ हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक फौजी के बेटे और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से क्लेश था। पति-पत्नी के बीच के इस क्लेश को लेकर पंचायत का आयोजन था। पंचायत भी दो दिन से चल रही थी। आज गुरुवार को उसी दौरान तू -तू में -में इतनी बढ़ी और जो ससुराली पछ के लोग थे वह घर से निकले ही थे कि अचानक फौजी ने अपनी लायसेंसी रायफल से फायर झोंक दिए।

 

जिससे दो लोगों की मौत हो गई इनमें एक मैनपुरी जिले का निवासी है। घटना दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास की है जब कचौरा रोड स्थित जानकीपुरम कॉलोनी में रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव के पुत्र शिवम और उसकी पत्नी नेहा के बीच साल भर से चल रहे क्लेश को लेकर नेहा के मायके पक्ष के लोग व रिश्तेदार पंचायत करने पहुंचे थे, तभी गोली चलीं,जिसमें नेहा की बहन के श्वसुर 50 वर्षीय कैलाश चंद्र यादव पुत्र मुकुट सिंह निवासी मनौना, करहल मैनपुरी के कांख में गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि मध्यस्थ बताए जाने वाले दूसरे रिश्तेदार रिटायर्ड फौजी राम शंकर यादव (58वर्ष)पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी भीखनपुर जसवंतनगर को भी गोली लगी, जिन्हें घायलावस्था में इटावा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि आरोपी रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव के पुत्र शिवम के साथ नेहा पुत्री जोगेंद्र सिंह निवासी नगला मुकुंद, थाना करहल जिला मैनपुरी की शादी साल भर पहले हुई थी। दोनों के बीच आपस में विवाद चल रहा था। एक दो बार समझौता कराने के प्रयास हुआ लेकिन विवाद नही सुलझ पाया।इस पर दोपहर में दोनों के रिश्तेदारों के पहुंचने पर कहासुनी बढ़ने पर फौजी सर्वेश यादव अपनी लायसेंसी रायफल निकाल लाया और कई राउंड फायर सीधे ठोंक दिए।पंचायत में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही जसवंतनगर थाना प्रभारी मय फ़ोर्से के मौके पर पहुंचे और फरार हो रहे फौजी, उसकी पत्नीऔर बेटे को मय रायफल के धर दबोचा।
बताते हैं कि मूल रूप से ग्राम मलीहा खेड़ा-शाहपुरा थाना चित्राहॉट जनपद आगरा निवासी फौजी सर्वेश यादव पुत्र बेताल सिंह कुछ वर्षों पहले जसवंतनगर में कचौरा रोड इलाके में मकान बनवा कर रहने लगे हैं । दोपहर उनके मकान के पास फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो वहां पर दो लोग खून से लथपथ पड़े हुए थे इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी कपिल देव सिंह और क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह आदि पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए ।

Post navigation

Previous: Etawah News: डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ा, जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई
Next:  प्रतापगढ़ न्यूज : जनपद प्रतापगढ़ में नंबर बदलकर फर्जीवाड़ा कर चलाया जा रहा है ओवरलोडिंग ट्रके,प्रशासन बेखबर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.