Etawah News: अलविदा जुमा की नमाज पर पुलिस की रही नजर, लुधपुरा मस्जिद में चंद नमाजियों ने पढ़ी नमाज।

IMG-20210507-WA0053
Share News

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर लॉकडाउन के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पर पुलिस की सुबह से ही नजर रही नगर की प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही। मस्जिदों की बजाए नमाजियों ने अपने घरों पर ही नमाज पढ़ी। कोरोनावायरस संक्रमण के मद्देनजर मौलाना हाफिज कमालुद्दीन अशरफी ईमाम ईदगाह इटावा समेत अन्य उलेमाओं और एदारों की अपील पर दीगर नमाज़ों की तरह अलविदा जुमा की नमाज़ के दौरान जसवंतनगर  में भी लॉकडाउन के बजह से मस्जिदों के दरवाजे बंद रहे, केवल चार से पांच की संख्या में नमाजी शामिल हुए। मस्जिद के इमाम नायब इमाम जैसे लोग नमाज में शामिल रहे।

अन्य मोमिन नमाजियों ने अपने अपने घरों में ही जोहर की नमाज अदा की औऱ नमाजियों ने अलविदा की नमाज पढ़ने के बाद अपनी व मुल्क की हिफाजत व कोरोना के खात्मे के लिए दुआ की। बताते चले सरकार ने लॉकडाउन के चलते सामाजिक दूरी बनाने पर शासन ने जोर दिया है। इसके चलते मस्जिदों के ताले बंद हैं। शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज को लेकर प्रशासन ने सुबह से ही चौकसी बरती गई एहतियातन मस्जिदों के मुख्यद्वार पर पुलिस की तैनाती रही। लुधपुरा मस्जिद के पेशे इमाम हाफिज मो.सईद आलम अशरफी करहलवी ने बताया कोरोना वायरस के चलते शासन ने सामाजिक दूरी बनाने को कहा है।

You may have missed