Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: शादी का झांसा देकर युवक ने बनाए युवती से शारीरिक संबंध अब दूसरी युवती से रचाने जा रहा शादी

जनवाद टाइम्स 6 May 2021
IMG_20210506_222414
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: बाह थाना क्षेत्र के एक गावँ में एक युवक द्वारा युवती को प्रेम जाल में फँसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता युवती का कहना है कि युवक अब शादी करने से मना कर रहा है और उसके घरवालों ने अतिरिक्त दहेज के लालच में उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है जो कि 13 मई को होने वाली है।

IMG 20210506 222414

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिला की रहने वाली युवती की बड़ी बहन की बाह तहसील के एक गावँ में ससुराल है।बहन की शादी लगभग 5 वर्ष पहले हुई थी।युवती का उसकी बहन के ससुराल में आना जाना रहता था।ससुराल में बहन का एक देवर जिसका नाम संजीव है से मेल जोल हो गया।युवक ने युवती को एक मोबाइल दे दिया जिससे दोनों में अक्सर बातें होने लगीं।धीरे धीरे दोनों का मेल जोल प्यार में बदल गया और युवक ने घर वालों की स्वीकृति से युवती से रिश्ता तय करा लिया उसके बाद उसने युवती से साथ शारीरिक संबंध बना लिए।जब भी युवक को मौका मिलता तब वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता।युवती ने उससे कई बार शादी करने को कहा तो वह टाल मटोल करता रहा।लेकिन उसे पिछले दिनों पता चला कि युवक के घर वालों ने दहेज के लालच में उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी है जो कि 13 मई को होनी है।

IMG 20210419 220207

युवक की शादी का पता चलने पर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई उसे अपने साथ शादी के नाम पर धोखा मिलने का कतई अंदाजा नहीं था।उसने जब युवक से उसकी होने जा रही शादी के बारे में पूछा तो उसने उससे सब कुछ भूल जाने को कह दिया।युवती युवक के द्वारा दिये गए धोखे से विक्षिप्त है और उसने गुरुवार को अपने परिजनों के साथ युवक द्वारा धोखे से किये गए शारीरिक शोषण की शिकायत थाना बाह में की है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Post navigation

Previous: PAC का 30 जवानों से भरा ट्रक पलटा, 15 जवानों की हालत गंभीर
Next: Etawah News: अलविदा जुमा की नमाज पर पुलिस की रही नजर, लुधपुरा मस्जिद में चंद नमाजियों ने पढ़ी नमाज।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.