Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी विजय मिश्रा ने किया।

जनवाद टाइम्स इटावा 3 December 2021
Etawah News: The one-day training program was inaugurated by Congress's state secretary and district in-charge Vijay Mishra.

Etawah News: The one-day training program was inaugurated by Congress's state secretary and district in-charge Vijay Mishra.

Share News
       

मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करने की जानकारियां दी गईं और भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया गया।
छिमारा रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी विजय मिश्रा ने किया। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पार्टी हाईकमान द्वारा भेजे गए प्रशिक्षक यशपाल सिंह ने बेहतर बूथ प्रबंधन की जानकारी दी।

माजिद हुसैन ने कांग्रेस के इतिहास को समझाया जबकि प्रशिक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर कैसे सक्रिय रहा जाए इसकी विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने सपा बसपा की नाकामियों और उनका भाजपा से आंतरिक गठजोड़ भी बताया। उन्होंने कहा कि जन विरोधी भाजपा सरकार को अब उखाड़ फेंकना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जसवंतनगर सैफई बसरेहर व ताखा ब्लॉक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में आए थे जिन्हें अपने-अपने बूथों पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान पीसीसी सदस्य लख्मीचंद दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, जिला महासचिव अरुण यादव, आलोक यादव, संजय दोहरे, लालमन बाथम, यादवेंद्र सिंह यादव, आरबी सिंह पाल, संजय तिवारी, मेहरबान सिंह यादव, कुलदीप तिवारी, कमला वर्मा, फिरदोस वारसी, सरवर अली, रामनरेश यादव, ऋषि यादव, तुलसीदास शुक्ला, गंभीर सिंह यादव बलवीर कठेरिया, सुधीर शर्मा इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को की संख्या में मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: महिलाओं व बेटियों के लिए निशुल्क चिकित्सा कार्ड की व्यवस्था
Next: ETAWAH NEWS: 32 वें श्री रामचरित मानस सम्मेलन में श्री शारदा सर्वज्ञ पीठ कश्मीर से पधारेंगे जगतगुरु शंकराचार्य अमृतानंद देवतीर्थ जी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.