Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पीएम केयर्स फंड एवं राज्य सरकार द्वारा स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का जिलाधिकारी ने लोकार्पण किया।

जनवाद टाइम्स इटावा 7 October 2021
IMG-20211007-WA0081
Share News
       

संवादाता आशीष कुमार

इटावा, विकास खण्ड सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) से स्थापित प्रेशर स्विंग एडजार्प्शन (पीएसए) आक्सीजन संयत्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्थापित एक अन्य आक्सीजन संयंत्र का लोकार्पण जिलाधिकारी इटावा श्रुति सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमााकान्त यादव, संकायाध्यक्ष डा0 आलोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, उपजिलाधिकारी सैफई ज्योत्स्ना बन्धु, संयोजक कोविड एवं नॉन कोविड अस्पताल डा0 एसपी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।

पीएम केयर्स फंड से स्थापित आक्सीजन संयत्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्थापित एक अन्य आक्सीजन संयंत्र के लोकार्पण के बाद जिलाधिकारी इटावा श्रुति सिंह ने बताया कि दोनों आक्सीजन संयंत्र क्रमशः 1000 लीटर क्षमता के हैं। इन आक्सीजन संयंत्रों के द्वारा किसी प्रकार की आकस्मिक डिमान्ड बढ़ने पर बिना रूकावट के आक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी।

इस अवसर पर कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने बताया कि नये आक्सीजन प्लांट से कोविड-19 अस्पताल एवं जरूरी लाइफ सेविंग वार्डों जिसमें आईसीयू, एनआईसीयू, सर्जिकल आईसीयू, पीडियाट्रिक आईसीयू तथा आप्रेशन थियेटर में लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति सम्भव है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा सेवा ही सर्मपण अभियान।
Next: Etawah News: खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास: सर्वेश कुमार ( खण्ड शिक्षा अधिकारी सैफई)

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
motion_photo_7139080479089106361
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0050
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में विश्व योग दिवस पर योग शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News: विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में विश्व योग दिवस पर योग शिविर आयोजित
  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.