Etawah News: बच्चों पर छाई क्रिसमस की खुमारी।

Etawah News: The joy of Christmas over the children.

Etawah News: The joy of Christmas over the children.

Share News

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर अन्तर्गत क्रिसमस से एक दिन पहले बचपन ए प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों ने सेंटा क्लाज बनकर मिठाई बांटी व फूल देकर आपस में प्रेम भाव से रहने का आह्वान किया। स्कूल में भगवान यीशू के जन्मदिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को क्रिसमस का उल्लास रहा।

Etawah News: The joy of Christmas over the children.

नगर के हाईवे स्थित बचपन ए प्ले स्कूल में आयोजित संस्कृति की शुरुआत संस्थान के एमडी राहुल दीक्षित यीशू के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया गया। श्री दीक्षित ने यीशू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। नन्हे-मुंन्हे छात्र छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन में सेंटा क्लाज बनकर छात्र छात्राओं व अभिभावकों में मिठाई व केक बांटी।

इस अवसर पर श्री प्रधानाचार्या ने यीशू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों को पुरुस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन कर सभी को क्रिसमस व न्यू ईयर की बधाई व शुभकामनाएं दी। देकर इस दौरान इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिकाओं सहित अविभावक आदि उपस्थित रहे।

You may have missed