Etawah News: भगवान श्रीविरागसागर जी मुनिराज के साथ 51 जैन संतों का जत्था इटावा के लिए रवाना
आशीष कुमार
इटावा।धौलपुर में रात्रि विश्राम के बाद पद विहार करते हुये जसवंतनगर के लिए प्रस्थान किया नगर में जगह-जगह पर फूल वर्षा कर प्राचीन जैन मंदिर में बैंड बाजों के साथ स्वागत किया फिर धर्मशाला में प्रवचन भी किया।प्रवचन के बाद जैन गुरू भगवान श्रीविरागसागर जी मुनिराज के साथ 51 जैन संत व उनके साथ कई जैन संतों का जत्था इटावा के लिए रवाना होगा।अपने जैनमुनि भगवान पैदल यात्रा के साथ अध्यक्ष-राजेश जैन, उपाध्यक्ष-धर्म प्रकाश जैन, मंत्री- अमित जैन, सुनील कुमार जैन,सर्वदाकार-तन्मय जैन के साथ शिवकांत जैन, सतेंद्र जैन, निकेतन जैन, आशीष जैन, अतुल जैन, विवेक जैन,चेतन जैन, अंकित जैन, सचिन जैन, सुभम जैन आदि युवाओं के साथ समस्त जैन समाज एवं भारत विकास परिषद मुख्य शाखा व समर्पण शाखा द्वारा स्वागत किया गया।
पावन आशीर्वाद एवं मंगल सानिध्य युग प्रतिक्रमण प्रवर्तक, राष्ट्रसंत ज्ञानसरोवर के परमहंस प. पू. गणाचार्य श्री विरागसागर जी मुनिराज (ससंघ 70 पिच्छी) और मंगल प्रेरणा एवं सानिध्य- मेडिटेशन गुरू मुनिराज विहसंतसागर ने यह पैदल यात्रा बटेश्वर से प्रारंभ की। यह पैदल यात्रा उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी इटावा ( उ. प्र.) में श्री 1008 श्री मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 15 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल 2021 अयोध्या नगरी नुमाइश पंडाल इटावा में होगा।