Etawah News: जसवंतनगर में खुला पिज्जा हाउस, तेजप्रताप ने किया शुभारंभ
संवाददाता आशीष कुमार
इटावा। जसवंतनगर फ़ास्ट फ़ूड एवं लजीज इंडियन खानपान के शौकीनों के लिए खुशखबरी है कि अब जसवंतनगर में ‘पिज्जा हाउस’ की ब्रांच यहां नगर में गुरुवार से आरंभ हो गयी। इसे सिक्सलेन हाइवे चौराहा पर प्रभु मैरिज होम के सेकंड फ्लोर पर अत्याधुनिक सुविधाओं सहित रेस्टोरेंट के रूप में खोला गया है। इस पिज्जा हाउस का उद्घाटन मैनपुरी के पूर्व सांसद और युवा समाजवादी नेता तेजप्रताप सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पिज्जा हाउस फ्रेंचायजीज के संस्थापक और एसएमजीआई ग्रुप इटावा के चेयरमेन विवेक यादव, अखिलेश यादव आदि ने पूर्व सांसद का स्वागत किया।

इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि गर्व की बात है कि अब जसवंतनगर के लोगों जो गुणवत्तापूर्ण खानपान और होम डिलीवरी की सुबिधायें इस पिज्जा हाउस के जरिये मिलने लगेगी।उन्होंने प्रोपराइटर अखिलेश यादव को बधाई दी। साथ ही कहा कि विवेक यादव की आधुनिक सोच और पहल से पिज्जा हाउस की पहली ब्रांच सैफई में खुली थी। इसकी दो इटावा और अब चौथी जसवंतनगर में खुली है। जसवंतनगर ब्रांच में फास्ट फूड के साथ भारतीय खाना भी परोसा जायेगा I इस अवसर पर विवेक यादव ने आगंतुकों का स्वागत करते गुणवत्ता का वायदा और शीघ्र मैनपुरी , भिंड, भरथना, औरैया, करहल आदि में पिज्जा हाउस खोलने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर परशिव भदौरिया, लालजी दुवे, वेद व्रत गुप्ता, राहुल गुप्ता, अजेंद्र गौर , सुरेंद्र सिंह यादव सचिन यादव, संजीव कुमार, केशव दास, निर्मल यादव,दया सिंह सेफ, दुष्यंत यसदव भूरे, राजेन्द्र सिंह यादव प्रधान , सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।