Etawah News: शिवपाल सिंह ने इटावा कोपरेटिव बैंक मुख्यालय पर झंडा फहराया, भाजपा पर जमकर बरसे

Etawah News: Shivpal Singh hoisted the flag at Etawah Cooperative Bank headquarters, lashed out at BJP
Share News

 संवाददाता महेश कुमार

इटावा: इटावा जिले में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, कालेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह ने इटावा डिस्ट्रिक्ट कोर्पोरेटिव बैंक मुख्यालय पहुचकर झंडा रोहण किया उसके बाद जिले वासियों व प्रदेशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश को आजाद कराने में शहीदों ने अपना सर्वस्व निछावर किया है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि हम स्वाधीनता के महत्व को सदैव याद रखें और संविधान में प्रदत्त आधारभूत अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति भी सजग रहें।

Etawah News: Shivpal Singh hoisted the flag at Etawah Cooperative Bank headquarters, lashed out at BJP

भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, प्रदेश में भाजपा सरकार को किसानों की जरा भी फिक्र नहीं है। उनकी धान की फसल भी वैसे ही बर्बाद हुई जैसी आज गेहूं की फसल के साथ हो रहा है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला है। उसकी लागत की डयोढ़ा कीमत देने का वादा किया था। एमएसपी पर खरीद का भरोसा दिया जा रहा था लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों के साथ कोई वादा नहीं निभाया। उल्टे उसे खेत के मालिक की जगह मजदूर बनाने का कुचक्र रच दिया। लोगों को कोरोना काल में बेहाल छोड़ दिया गया।नौजवानों की संख्या ज्यादा है ऐसे में उनके हाथों में रोजगार होना चाहिए, 7 सांल से सत्ता में बैठी सरकार उलझाए बैठी है। सीमाओं पर सरकार ठीक से काम नहीं कर पा रही। इर अवसर पर उनके साथ रघुराज सिंह शाक्य, राजू यादव, फाग गायक जगदीस यादव, कृष्णमुरारी गुप्ता, अनवर पहलवान,कवी मयंक विधौलिया, सीमा यादव व पार्टी कार्यकर्त्ता साथ में उपस्थित रहें।

Trending News