Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: शान्ती देवी इंटर कॉलेज ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र – छात्रों का फूलमालाओं से किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 3 August 2021
IMG-20210803-WA0037
Share News
       

क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा: नगर में स्थित शान्ती देवी इंटर कॉलेज में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में कॉलेज टॉप करने वाले छात्र – छात्राओं को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनके अभिभावकों को भी कॉलेज की ओर से सम्मान दिया गया।

कालेज के प्रधानाचार्य प्रतीक यादव ने इस अवसर पर कहा कि अनुशासित व मेधावी विद्यार्थियों का हर जगह सम्मान होता है। संस्कार व अनुशासन विद्यार्थियों को काफी ऊंचा उठाने में सहायक होते हैं। बड़े-बड़े पदों पर पहुंचने वाले लोग इसी बल पर सफलता हासिल करते हैं। अपने कॉलेज में हम लोग विद्यार्थियों को यही शिक्षा देते हैं और उनके जीवन में बहुत ऊंचा उठने की कामना करते हैं।
इस दौरान हाई स्कूल में कॉलेज टॉप करने वाले विद्यार्थियों पारस पुत्र रामानंद 90.3%, कुलदीप कुमार पुत्र दिवारी लाल89.3%, रितिक वर्मा पुत्र रजनीश कुमार 88.5% एवं प्रखर पुत्र संजीव कुमार88.5% के साथ-साथ इंटरमीडिएट मैं कॉलेज टॉप करने बाले विद्यार्थियों में प्रथम यादव पुत्र संदीप कुमार 88%, अवनीश पुत्र राधेश्याम 80% एवं कुमारी उन्नति पुत्री चंद्रप्रकाश 82% आदि विद्यार्थी स्वागत सम्मान पाने में सफल रहे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमलेश यादव ने टॉपर छात्राओं का मुंह मीठा करा कर उनका माल्यार्पण किया, जबकि प्रधानाचार्य प्रतीक यादव ने टॉपर छात्रों का मुंह मीठा कराया और फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसी प्रकार उनके अभिभावकों को भी फूल मालाएं पहनाकर सम्मान दिया गया।
कालेज प्रबंधक श्रीमती विमलेश यादव ने बताया कि बेहतर शिक्षा अनुशासन एवं सर्वाधिक सफलतम विद्यार्थी देने के लिए शांति देवी इंटर कॉलेज को यू के सर्टिफिकेशन एंड इंस्पेक्शन, यू के द्वारा आई एस ओ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है यह सम्मान पाने वाला वह नगर का एकमात्र कॉलेज है।

Post navigation

Previous: Agra News: करंट लगने से किसान के पशु की हुई मौत लगायी मुआबजे की गुहार
Next: Bihar News: गढ्ढे मे वर्षा का पानी जमने के कारण किटाणु पैदा होगा गया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.