Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मथुरा और फिरोजाबाद मे कहर ढाने वाला वायरस स्कर्व टाइफस पहुंचा इटावा, जाने क्या हैं स्कर्व टाइफस वायरस और बचाव के तरीके

जनवाद टाइम्स इटावा 21 October 2021
Etawah News: Virus causing havoc in Mathura and Firozabad reached Etawah, know what is Scurvy typhus virus and methods of prevention

Etawah News: Virus causing havoc in Mathura and Firozabad reached Etawah, know what is Scurvy typhus virus and methods of prevention

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: आज भी देश कोरोना महामारी से पूरी तरह से उभर नहीं पाया है। ऐसे में यूपी के कुछ शहरों में कई बच्चे रहस्यमी बुखार से तप रहे हैं। अचानक बुखार इस कदर बढ़ जाता है कि सांस लेना भी दूभर हो जाता है। फिरोजाबाद, मथुरा के बाद ये रहस्यमयी बीमारी इटावा पहुंच चुकी हैं जिसकी पुष्टि इटावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की हें, उन्होंने बताया की जो लक्षण मरीजो में दिखते हे उनसे ये कहा जा सकता हे की जनपद में मरीज अब डेंगू के अतरिक्त स्कर्ब टाइफस नामक वायरस से भी प्रभावित पाए जा रहे हैं।

इटावा सीएमओ ने बताया की बीते दिनों केजीएयू को 31 सेम्पल भेजे गये थे जिसकी जांच मे सामने आया है कि  31 भेजे गये सैंपिल मे से 7 मरीजो मे स्कर्व टाइफस वायरस के लक्षण थे। जिसके चलते इटावा सीएमओ ने राजधानी लखनऊ से विशेषज्ञ डाक्टरो की टीम को बुलाने के लिए अपर स्वास्थ्य निदेशक को पत्र भी लिखा हैं। साथ साथ इटावा में वायरस से बचाव के लिये जांरी की एडवाइजरी।

स्क्रब टायफस कैसे होता है?
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) के अनुसार स्क्रब टाइफस एक बीमारी है जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी बैक्टीरिया के कारण होती है। लोगों में यह संक्रमित चिगर्स(लार्वा माइट्स) के काटने से फैलता है। इसे बुश टाइफस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक वेक्टर जनित बीमारी है। यह समय के साथ सेंट्रल नर्वस सिस्टम, कार्डियो वस्कुलर सिस्टम, गुर्दे, सांस से जुड़ी और गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल सिस्टम को प्रभावित करता है। कई मामलों में मल्टी ऑर्गन फेल्योर से रोगी की मौत भी हो सकती है।

क्या है स्क्रब टायफस के लक्षण?
इसके लक्षणों में बुखार और ठंड लगना शामिल है। इसके बाद सिरदर्द, शरीर में दर्द और मांसपेशियों में दर्द होता है जैसा कि कोविड-19 के मामले में होता है. हालांकि, एक स्क्रब टाइफस रोगी कोविड-19 के कई मामलों के विपरीत गंध और स्वाद बना रहता है। कुछ रोगियों में जोड़ों में दर्द भी होता है, जो चिकनगुनिया का लक्षण है।

स्क्रब टायफस का इलाज क्या है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीमारी का शुरुआती स्तर पर पता लगना बहुत जरूरी है। अगर कोई स्क्रब टाइफस से संक्रमित हो जाता है, तो व्यक्ति को एंटीबायोटिक डॉक्सीसाइक्लिन से इलाज करना चाहिए। एजेंसी के अनुसार, जिन लोगों का डॉक्सीसाइक्लिन के साथ जल्दी इलाज किया जाता है, वे आमतौर पर एक सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं। चिकित्सीय सलाह पर ही सेवन करें

 

 

 

Post navigation

Previous: Etawah News: नहीं हुआ सचेत स्वास्थ्य विभाग, जोरों पर है डेंगू से मरने वालों की संख्या।
Next: मेरठ न्यूज: मौत को निमंत्रण देते खुले व गहरे नाले।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.