Etawah News: बसपा की प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी में सतीश चंद्र मिश्रा पहुंचे इटावा, भाजपा पर जमकर निशाना साधा

IMG_20210822_000821
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: बहुजन समाज पार्टी की ओर से 21 अगस्त को प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और उनके विकास को लेकर बकेवर के इटावा रोड पर जय दुर्गा गेस्ट हाउस में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्य सभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा मुख्य अतिथि रहें। कार्यक्रम में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रबुद्ध समाज के लोग शामिल हुए।

Etawah News: Satish Chandra Mishra reached Etawah in BSP's enlightened class thought seminar, targeted the BJP fiercely

बहुजन समाज पार्टी की प्रबुद्ध वर्ग की विचार-संगोष्ठी में मंगलवार को राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम लोगों को सिर्फ लूटती है और छलती है। ये लोग साल 1990 से रामलला के मंदिर के नाम पर पैसे इकट्‌ठा कर रहे थे। एक साल पहले अयोध्या में रामलला के मंदिर का भूमिपूजन हुआ और आज तक वहां मंदिर का कोई ठोस काम नहीं हो सका। देश भर के ब्राह्मणों ने मना किया था कि भूमि पूजन का मुहूर्त ठीक नहीं है लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। इसके बाद फिर भाजपा ने साल भर में 10 हजार करोड़ रुपए जुटा लिए। अब यह लोग यह नहीं बता पा रहे हैं कि देश भर से जुटाए गए हजारों करोड़ रुपए का क्या हुआ। भाजपा के लोगों के लिए धर्म सत्ता प्राप्त करने का एक माध्यम है।

आज पूरे उत्तर प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मणों की हत्या की जा रही है। कानपुर में एक कांड हो गया तो प्रदेश भर के ब्राह्मण अकारण ही भाजपा सरकार के निशाने पर आ गए। उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं बल्कि मनमाना शासन चल रहा है। अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज धर्म के नाम पर काशी और अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने वालों से सावधान हो जाए। ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत है।

बसपा महासचिव ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण 16 प्रतिशत हैं और दलित 24 प्रतिशत हैं। दलित और ब्राह्मण साथ आएंगे तो 40 फीसदी मत के साथ हम उत्तर प्रदेश में सरकार बना लेंगे। बसपा ने जितने ब्राह्मणों को मंत्री बनाया उतने ब्राह्मण भाजपा और सपा सरकार में शीर्ष पर नहीं पहुंचे। भाजपा के जैसे बसपा लड़ाने का काम नहीं करती है बल्कि सर्व समाज को जोड़ कर साथ चलती है। बसपा के साथ ही सर्व समाज का हित सुरक्षित है। इसलिए अब ब्राह्मण समाज सचेत हो जाए और 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ खड़े होकर एक सुदृढ़ और सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय वाली सरकार बनाएं।

Trending News