Etawah News: समाजवादी व्यापार सभा ने डीजल- पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया

Etawah News: Samajwadi Vyapar Sabha demonstrated against the rising prices of diesel-petrol

Etawah News: Samajwadi Vyapar Sabha demonstrated against the rising prices of diesel-petrol

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: डीजल- पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी व्यापार सभा ने बुधवार को अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। शहर के पेट्रोल पंप पर पहुंचे समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने फिलिंग मशीन को दंडवत प्रणाम करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार व महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया।

व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने कहा कि निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से देश- प्रदेश में आई है तब से कमरतोड़ महंगाई से जनता परेशान है, जबकि दूसरी ओर सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार भी तेजी से बढ़ गया है। ऐसे में व्यापार सभा डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता के दर्द को साझा करने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की मशीनों को दंडवत प्रणाम कर रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापार सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed