Etawah News : बसरेहर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसई हेलू के आर.ओ. प्लांट पर अबैध कब्जा 

IMG-20200505-WA0014
Share News

 

रिषी पाल सिंह : इटावा बसरेहर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसई हेलू में ग्रामीणों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है ।

IMG 20200505 WA0014

आज से लगभग 6 माह पूर्व सदर विधायका श्रीमती सरिता भदौरिया द्वारा आरो प्लांट का शुभारंभ किया गया था। आज हालात यह है कि उक्त आरो प्लांट से किसी को भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

IMG 20200505 WA0013

आरो प्लांट पंचायत घर में लगाया गया था पंचायत घर की स्थिति यह है कि दबंगों द्वारा पंचायत घर में यूरिया खाद की बोरियां लगा दी गई, तुरी के गट्ठर के साथ-साथ भारी कूड़ा करकट जमा है जिसकी साफ सफाई की तरफ किसी का भी ध्यान आकर्षित नही होता है। शासन की योजनाओं को दबंग और जिम्मेदार अधिकारी किस तरीके से बट्टा लगा रहे हैं यह तो सरसई हेलू गांव में जाकर आप देख सकते है, गांव वालों ने बताया आरो प्लांट पर भी दबंग अपना कब्जा किए हुए हैं। किसी भी ग्रामीण को शासन की इस योजना का लाभ नही मिल रहा है।

 

Trending News