Etawah News: राज्याभिषेक के साथ रामलीला महोत्सव का समापन
संवादाता आशीष कुमार
इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर में भगवान राम का राज्याभिषेक कटरा पुख्ता चौक स्थित राजगद्दी स्थल पर मंगलवार रात परंपरागत तरीके से वेद मंत्रोच्चार के साथ आयोजित हुआ। गुरु वशिष्ठ के रूप में पंडित रामकृष्ण दुबे और विश्वामित्र के रूप में पंडित बाल किशन दुबे ने राम के राज तिलक किया।
इस अवसर पर मंगल गीत पंडित विद्यासागर एन्ड पार्टी ने गाये। नगर के रहीश और रामलीला के संस्थापक परिवार की ओर से पहली आरती उतारी गई। भगवान राम ने अपने साथ वनवास से आये वानरों, लँका नरेश विभीषण को विदाई दी। ‘राम राज बैठे त्रयः लोका, हर्षित भये गए सब शोका’ के साथ राम राज स्थापित हुआ। हनुमान ने अपना सीना फाड़कर राम के दर्शन कराए।अंत मे अध्यक्ष लाल शैलेन्द्र प्रसाद , कार्यकारी अध्यक्ष अजय लम्बर दार की ओर से प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू ने राम लीला महोत्सव में सहयोग करने वाले पुलिस, पालिका, विद्युत और अन्य अफसरों का आभार व्यक्त किया।