Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: प्राइवेट टीचर ने बेटी के सामने पत्नी को छत से फेंका, पत्नी की हुई मौत 

जनवाद टाइम्स इटावा 3 January 2023
161
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: थाना कोतवाली क्षेत्र नौरंगाबाद चौकी के घटिया अजमत अली क्षेत्र में एक प्राइवेट टीचर ने अपनी पत्नी को घर की तीसरी मंजिल से फेंक कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। आरोपी मौके से फरार है।

Etawah News: Private teacher threw wife from terrace in front of daughter, wife died

आरोपी पति का नाम राजीव है। राजीव घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ाने का काम करता है। वहीं पत्नी प्रीति एक पिज्जा शॉप में काम करती थी। दोनों के दो बेटियां हैं। एक की उम्र 10 साल है और दूसरी की उम्र 8 साल है। दोनों इटावा में एक किराए के मकान में 2 साल से रह रहे थे। प्रीति की बहन का बेटा भी साथ में घर में रहता है। ऐसा कहा जा रहा है, अवैध संबंध के शक में प्रीति को उसके पति ने छत से फेंका है। प्रीति की बड़ी बेटी फैरी ने बताया, “मैं और मेरी छोटी बहन मम्मी के साथ सो रही थीं। पापा अभिषेक भइया के साथ सो रहे होते हैं। रात में अचानक पापा कमरे के अंदर आ जाते हैं। वो मम्मी को मारने लगते हैं। हम लोग बहुत डर जाते हैं। चिल्लाने पर पापा मुझे भी मारते हैं। मेरी छोटी बहन रोने लगती है। पापा मम्मी का पहले गला दबाते हैं। उसके बाद उनको घसीटते हुए कमरे से बाहर ले आते हैं। फिर उनको उठाकर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक देते हैं। मैं पापा को रोकती हूं लेकिन वो मुझे धक्का दे देते हैं।” उसके बाद मम्मी को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत बता दिया। जिसके बाद मेरे पापा अस्पताल से भाग गए। हम लोगों को पता नहीं अचानक क्या हो गया। रात में सब ने साथ में खाना खाया था। तब तक सब ठीक था।”

मामले में एसपी सिटी कपिल देव सिंह का कहना है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में किसी को हत्या का कारण नहीं पता है। आरोपी भी मौके से फरार है। हमें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आसपास के लोगों से मामले की पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य होंगे उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे। मौके पर प्रीति के परिवार वाले मौजूद है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

Post navigation

Previous: Etawah News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में झोपडी समेत दर्जनों मवेशी जलकर हुए खाक
Next: Bihar News: शत-प्रतिशत लक्षित पशुओं का कराएं टीकाकरण : प्रभारी जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.