Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: प्रसपा की कल से शुरू होने वाली सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई

जनवाद टाइम्स इटावा 11 October 2021
etawah-news-a-review-meeting-was-held-to-review-the-preparations-for-the-social-change-rath-yatra-starting-from-tomorrow

etawah-news-a-review-meeting-was-held-to-review-the-preparations-for-the-social-change-rath-yatra-starting-from-tomorrow

Share News
       

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: अन्य पार्टियों की तरह से प्रसपा ने भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी से भले ही अभी गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट न हुई हो लेकिन प्रसपा ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रथयात्रा के जरिये लोगों तक पहुंचने की योजना है। इस यात्रा से प्रदेश में छाया अंधकार समाप्त होगा और नया सवेरा फिर से होगा। 2022 विधानसभा चुनाव परिणाम आने पर सरकार की चाबी प्रसपा के हाथ में होगी।

यह उद्गार सोमवार को प्रसपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, जिलाध्यक्ष सुनील यादव तथा प्रमुख महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रकट किए। उनका कहना है कि बीते पांच सालों में प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के हर जिले में संगठन तैयार किया है उसकी ताकत अब प्रकट होगी। यात्रा का प्रथम चरण आज वृंदावन से शुरू होगा। 13 अक्टूबर को जनपद की सीमा प्रवेश होगा, इसके तहत जौनई, खेड़ा धौलपुर, कुरसैना, जसवंतनगर और प्रतापपुरा में स्वागत और जनसभा होगी। रात्रि विश्राम सैफई में होगा।

14 अक्टूबर को सैफई में पत्रकार वार्ता करके हेंवरा, वैदपुरा, कुनैरा होते हुए शहर में आइटीआइ, डीएम, एसएसपी, ईदगाह चौराहा पर स्वागत तथा शास्त्री चौराहा पर जनसभा होगी। इसके पश्चात होटल अमर आशियाना होते हुए शहर में कई स्थानों पर स्वागत के बाद पिलखर, इकदिल, बकेवर क्षेत्र में स्वागत जनसभा होगी। प्रसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की हैं। शहर अध्यक्ष इदरीश अंसारी, अनवार हुसैन, फरहान शकील, मुस्तकीम राइन, मुकेश बाथम, विपिन यादव, विक्की गुप्ता, सुनील यादव आदि मौजूद थे।

 

Post navigation

Previous: Etawah News: बाइक और साइकिल की भिडंत में तीन घायल
Next: Etawah News: कस्बा बसरेहर के रामलीला मंच से आशा बहनों का आंगनबाड़ी बहनों को किया गया सम्मानित।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.